उत्तराखंड

कनोल हाईस्कूल का इंटर कॉलेज के तौर पर उच्चीकरण होने पर जताई खुशी

विधायक भूपाल राम टमटा ने मुख्यमंत्री का जताया आभार।

ख़बर को सुनें

नंदानगर –

चमोली जिले के सुदूरवर्ती 2 राजकीय विद्यालयों का उच्चीकरण होने पर क्षेत्र की जनता, अभिभावकों और जन प्रतिनिधियों ने खुशी जताई है। थराली विधान सभा क्षेत्र में आने वाले 2 विद्यालयों के उच्चीकरण होने पर विधायक भूपाल राम टमटा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डाक्टर धन सिंह रावत का आभार जताया है।

चमोली जिले में नन्दा नगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कनोल और देवाल के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानमती का उच्चीकरण कर राजकीय इंटर कॉलेज बनाये जाने पर सम्बंधित इलाकों के क्षेत्र वासियों ने खुशी जताई है।जनता लम्बे समय से इसकी मांग कर रही थी।

विधायक भूपाल राम टमटा ने अपने विधान सभा‌ क्षेत्र में उच्चीकृत हुये दोनों विद्यालयों को इंटर‌ कालेज बनाये‌ जाने पर मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का आभार जताते हुए कहा‌‌ भाजपा सरकार शिक्षा , विकास के लिए‌ प्रतिबद्ध है।

ग्राम पंचायत कनोल के हाईस्कूल का उच्चीकरण इंटर कॉलेज के रूप में होने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर है। ग्राम पंचायत के उपप्रधान वीरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। इंटर कॉलेज बनने से कनोल और आसपास के गांवों के छात्र-छात्राओं को इंटर की पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों और आर्थिक परेशानियों के कारण कई बच्चों की आगे की पढ़ाई प्रभावित होती थी। विद्यालय के उच्चीकरण से अब विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही उच्च माध्यमिक शिक्षा मिल सकेगी। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए ग्रामीणों, अभिभावकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों को बधाई दी। कहा कि ग्रामीणों की वर्षों की एकजुटता और लगातार प्रयासों से यह मांग पूरी हुई है। इंटर कॉलेज क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button