अंतरराष्ट्रीय

तिब्बत की ओर से आई भीषण बाढ़ से नेपाल के टिमुरे में भारी तबाही

ख़बर को सुनें

रसुवा नेपाल –

रसुवा। तिब्बत की ओर से अचानक आई भीषण बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले के सीमावर्ती टिमुरे बाजार और कस्टम क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी। बाढ़ के तेज बहाव में सैकड़ों वाहनों के बहने की सूचना है। इसके अलावा एक नवनिर्मित पुल और तीन पुलिस चौकियों के भी बाढ़ की चपेट में आने की खबर है।

अचानक आए बाढ़ के सैलाब से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बाढ़ से कई जलविद्युत परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचने की सूचना सामने आई है। सीमावर्ती क्षेत्र में बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं।

त्रिशुली में पुल भी बह गया है साथ ही बाजार भी।

धारचूला –

बाढ़ से हुए नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है। राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर भी प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्र में इस घटना ने नेपाल के साथ-साथ भारत-नेपाल सीमा पर भी चिंता बढ़ा दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button