अंतरराष्ट्रीय

नेपाल आपदा को लेकर चमोली प्रशासन अलर्ट, प्रभावित नागरिकों के लिए 24×7 हेल्पलाइन जारी

ख़बर को सुनें

चमोली –

नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति को देखते हुए जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, चमोली ने जिले के नागरिकों की सहायता के लिए 24×7 हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

प्रशासन ने बताया कि नेपाल में आई इस भीषण आपदा से यदि जनपद चमोली का कोई नागरिक प्रभावित हुआ है या किसी परिजन/व्यक्ति के प्रभावित होने की जानकारी है, तो सहायता एवं सूचना के लिए निम्न हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है 01372-251437, 9068187120, 7579004644.जिला प्रशासन ने चमोली के नागरिकों से अपील की है कि नेपाल में आपदा से प्रभावित किसी भी व्यक्ति के संबंध में जानकारी होने पर तत्काल इन हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना दें, ताकि आवश्यक सहायता एवं समन्वय सुनिश्चित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button