उत्तराखंड
17 अक्टूबर को बंद होंगे शीत काल के लिए रुद्रनाथ के कपाट

चमोली –
भगवान भोले बाबा के उत्तराखण्ड में स्थित पंच केदारों में एक रुद्रनाथ के कपाट 17 अक्टूबर को शीत काल के लिए बंद होंगे।
रुद्रनाथ के पुजारी पंडित हरीश भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया ज्योतिष गणना और पंचाग अध्ययन के बाद कपाट बंद मंगलम की तिथि निर्धारित हुई। बताया 17 अक्टूबर ( कार्तिक संक्रांति) को सांय 7बजकर 47 मिनट पर सूर्य जब तुला राशि में प्रवेश करेंगे। उस मुहुर्त पर श्री रुद्रनाथ के कपाट शीत काल के लिए बंद किये जायेंगे। लगभग 11 हजार 200फिट की ऊंचाई पर स्थित रुद्रनाथ में इस बार कपाट खुलने की तिथि से लेकर अभी तक रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु भगवान भोले नाथ के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। और अभी भी यह सिलसिला जारी है।


