उत्तराखंड

गुरु रामराय पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुए कई कार्यक्रम आयोजित

ख़बर को सुनें

कर्णप्रयाग –

श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल कर्णप्रयाग में आज राष्ट्रीय खेल दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया शनिवार राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विधालय में विभिन्न खेलकूद गतिविधियां व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ विधालय के प्रभारी प्रधानाचार्य  सुमन कुमार, विधालय समन्वयक संगीता पंवार , मुख्य सदन प्रभारी रितु मैठाणी तथा मुख्य खेल प्रशिक्षक विपिन कुँवर ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर विभिन्न सदनों के मध्य बास्केटबॉल व वालीबॉल आदि खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी,विधालय द्वारा विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिवर्ष विशिष्ट पहचान बनाने के लिए इस अवसर पर विद्यालय के खेल प्रशिक्षक विपिन कुँवर व सहायक प्रशिक्षक प्रशांत बर्तवाल को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिकायें गंभीर सिंह, पंकज कुमार तोमर, रविन्द्र सिंह, सुरेन्द्र जोशी,शरद भूषण, रजत कंडारी,सुमन रावत, नीलिमा पैलू, ज्योति डिमरी, पूजा डिमरी,शकुंतला बुटोला एवं मेघा रावत उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र कुमार जोशी ,आरोही नवानी व अंकुल पुरोहित ने संयुक्त रूप से किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button