सीडीओ ने ली खेल व युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक

चमोली –
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला युवा कल्याण एवं प्रारद विभाग खेल विभाग तथा मेरा युवा भारत, पर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों, खेल गतिविधियों, निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों, वित्तीय एवं भौतिक प्रगति, शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति, जनहित से जुड़े कार्यों तथा आगामी कार्ययोजना की बिंदुवार समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी डा० अभिषेक त्रिपाठी अधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिए गए- सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का क्रियान्वयन पूर्ण पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए। ’खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता, तकनीकी सुधार, प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन तथा समग्र प्रगति का विस्तृत रिकॉर्ड तैयार करें। इससे खिलाड़ियों की क्षमता का सही आकलन हो सकेगा और आवश्यकतानुसार उन्हें उचित मार्गदर्शन एवं संसाधन उपलब्ध कराए जा सकेंगे। शासन स्तर से प्राप्त निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करने, निर्धारित समय-सीमा के भीतर लंबित कार्यों का निस्तारण करने, उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने, खेल एवं युवा कल्याण से संबंधित गतिविधियों में अधिकाधिक युवाओं की सहभागिता बढ़ाने, नियमित अनुश्रवण एवं निरीक्षण करने तथा विभागीय प्रगति की अद्यतन आख्या समय-समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
’ बैठक में विभागीय कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन में आने वाली चुनौतियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके त्वरित एवं व्यवहारिक समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। खेल महाकुंभ-2026 के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं, विवेकानंद युवा पुरस्कार का व्यापक प्रचार-प्रसार न्याय पंचायत स्तर तक सुनिश्चित किया जाए, सरकार द्वारा खेलकूद से संबंधित योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उक्त कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करते हुए नियमित रूप से प्रगति सुनिश्चित करें। बैठक में जिला युवा कल्याण एवं प्रारद अधिकारी श्री धीरेंन्द्र नाथ द्विवेदी, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री मोहित कुमार, श्री आदित्य दीक्षित, जिला युवा अधिकारी (मेरा युवा भारत) सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे।


