उत्तराखंड

जिला सहकारी बैंक पर फिर भाजपा का कब्जा तय

ख़बर को सुनें

सभी वार्डों से समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध अब 8 सितंबर को अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर नजर, गजेंद्र रावत का नाम आगे

चमोली –

चमोली जिला सहकारी बैंक प्रबंधन समिति पर एक बार फिर भाजपा की पकड़ मजबूत हो गई है। मंगलवार को प्रबंधन कमेटी के वार्ड सदस्य पदों के लिए हुए नामांकन में सभी पदों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने निर्विरोध नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चमोली जिला सहकारी बैंक की प्रबंधन कमेटी के सभी वार्डों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध चुने जाना तय माना जा रहा है। नामांकन पत्रों की जांच बुधवार को होगी। निर्विरोध नामांकन के बाद भाजपा खेमे में खुशी की लहर है। अब सबकी निगाहें 8 सितंबर को होने वाले अध्यक्ष (सभापति) और उपाध्यक्ष पद के चुनाव पर टिकी हैं। इस दिन ही नामांकन और मतदान दोनों होने हैं। चर्चा है कि अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर भी निर्विरोध चुनाव हो सकता है।

अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत को भाजपा का प्रत्याशी माना जा रहा है। रावत इससे पूर्व भी बैंक के अध्यक्ष रह चुके हैं और सहकारी चुनावों के माहिर रणनीतिकार माने जाते हैं। बताया जा रहा है कि इस पूरी चुनावी रणनीति के पीछे भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह बर्त्वाल और उनकी पूरी टीम पिछले कई दिनों से सक्रिय थी। प्रबंधन समिति में बहुमत के बाद अब बैंक अध्यक्ष पद पर भी भाजपा का कब्जा लगभग तय माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button