उत्तराखंड

भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के लोगों ने राहुल गाँधी का पुतला फुका

ख़बर को सुनें

चमोली – जिला मुख्यालय गोपेश्वर में भाजपा अनुसूचित जाति  मोर्चा के लोगों ने कांग्रेस के नेता वह लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी का पुतला जलाकर अनुसूचित जाति के लोगों का उपयोग करना बंद करो के नारे लगाये।

जिला मुख्यालय गोपेश्वर के मुख्य तिराहे पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा  चमोली नरेन्द्र भारती के आव्हान पर पूर्व  पालिका अध्यक्ष  श्रीमती पुष्पा पासवान  व सभासद नगर पालिका गोपेश्वर  संजय कुमार  के नेतृत्व में लोक सभा मैं नेता विपक्ष राहुल गाँधी का पुतला जलाया गया उनका कहना था कि कॉग्रेस को अनुचित जाति के लोगों का का इस्तेमाल कर रही है  जनता का उपयोग कर आम जनमानस के मन मैं द्वेष भावना पैदा कर रही है जिससे समाज मैं विकृति आयेगी उनको इस तरह का कृत्य नहीं करना चाहिये. इस मोके पर कई भाजपाई शमिल थे। इससे पूर्व भाजपा विधायक थराली भूपाल राम टम्टा ने थराली मैं एक बयान जारी कर कॉग्रेस पर आरोप लगाया कि जनता इनके कु चक्र मैं आने वाली नहीं है आखिर कॉग्रेस क्या साबित करने पर लगी है भाजपा के कार्य काल मैं विकास हो रहा है इससे घबराकर कांग्रेस जनता को भड़काने का काम कर रही है, जनता इनकी छलावे में आने वाली नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button