उत्तराखंड

एसजीआरआर कर्णप्रयाग में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हें-मुन्नों ने बिखेरी राधा-कृष्ण के रूप में छटा

ख़बर को सुनें

कर्णप्रयाग (चमोली)।

श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, कर्णप्रयाग (जयकंडी) में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बेहद हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राथमिक और पूर्व प्राथमिक वर्ग के छोटे बच्चों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक पोशाकें पहनकर सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य बुद्धिवल्लभ डोभाल, मुख्य समन्वयक श्रीमती संगीता पँवार और सहायक क्रियाकलाप समन्वयक कु. सोनाली बिष्ट ने मां सरस्वती व भगवान श्रीकृष्ण के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर और माल्यार्पण करके किया। इसके बाद हिन्दी व संस्कृत के प्राध्यापक श्री सुरेन्द्र कुमार जोशी ने वैदिक मंत्रोचार के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया और छात्र-छात्राओं को श्रीमद्भागवत गीता के महत्वपूर्ण श्लोकों व उनके अर्थों की जानकारी दी।इस मौके पर बच्चों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य बुद्धिवल्लभ डोभाल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिखाया गया धर्म और न्याय का मार्ग ही मानव जीवन को सार्थक बनाता है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि किसी भी परिस्थिति में धर्म का रास्ता नहीं छोड़ना चाहिए और हमेशा अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए।समारोह के दौरान नन्हें-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण के रूप में एक से बढ़कर एक मनमोहक नृत्य और गीतों की प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक श्रीमती संगीता और सह-संयोजक सोनाली बिष्ट के साथ ही विद्यालय के शिक्षक व स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें श्री सुमन कुमार, श्री विपिन कुँवर, श्रीमती नीलिमा पैलु, श्रीमती रितु मैठानी, मेघा रावत, पूजा डिमरी, रवींद्र सिंह, अशोक भट्ट, रजत कंडारी, सौरभ बिष्ट, सुमन रावत, स्वाति नौटियाल, पंकज कुमार और अन्य शिक्षक शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button