आपदा की चुनौतियों के बीच चमोली पुलिस के जवानों को मिला 14अत्याधुनिक एलईडी टॉर्च

थराली –
अतिवृष्टि और दैवीय आपदा की विषम परिस्थितियों में चमोली पुलिस के जवान दिन-रात जनता की सुरक्षा, खोज-बचाव एवं राहत कार्यों में जुटे रहते हैं। कई बार इन्हें अंधेरी रातों और दुर्गम परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारी निभानी पड़ती है।
इसी जरूरत को देखते हुये नगर पालिका अध्यक्ष कर्णप्रयाग गणेश लाल शाह जी द्वारा थाना थराली को 14 अत्याधुनिक एलईडी टॉर्च लाइटें प्रदान की गईं। साथ ही थाने के अंतर्गत कार्यरत 30 थाना प्रहरियों को भी 30 टॉर्च लाइटें वितरित की गईं। रात्रि में खोज, बचाव एवं राहत कार्यों के दौरान ये टॉर्च लाइटें पुलिस जवानों के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगी और विषम परिस्थितियों में उनके कार्य को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद करेंगी। चमोली पुलिस की ओर से इस सहयोग के लिए हार्दिक आभार।इस दौरान थानाध्यक्ष थराली विनोद चौरसिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


