भालू के पीछा करने पर खाई में गिरीं दो महिलाएं, गंभीर रूप से घायल की मौत
पोखरी-
पोखरी विकासखंड के ग्राम पंचायत नैल के सिदेली तोक में शुक्रवार को गांव के समीप घास काट रही दो महिलाओं के साथ हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि अचानक भालू के सामने आने और पीछा करने पर दोनों महिलाएं घबराकर चट्टान से फिसल गईं और करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरीं।हादसे में दोनों महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। बताया गया कि दोनों महिलाओं को श्रीनगर ले जाते हुये दम तोड़ दिया है।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों घायल महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सीदेली निवासी महिला विमला देवी 55वर्ष व लक्ष्मी देवी 42 घायल हो गये है विधायक लखपत बुटोला ने डी फ ओ से भालू को मारने की माँग की है उन्होंने दो घायलों को इलाज कराने व मुवाजे की माँग की है बताया गया कि एक महिला ने पोखरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया था वहीं दूसरी महिला को श्रीनगर ले जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया है


