उत्तराखंड
15 से 29 वर्ष के युवाओं के लिए युवा महोत्सव ऑनलाइन क्विज में भाग लेने का अवसर
चमोली –
विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग (VBYLD/2026-27) के प्रथम चरण के अंतर्गत My Bharat Portal पर देशव्यापी ऑनलाइन क्विज का आयोजन किया जा रहा है। ऑनलाइन क्विज में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। क्विज में प्रतिभागिता के लिए 17 अगस्त से 16 सितंबर, 2026 तक My Bharat Portal पर पंजीकरण किया जा सकता है।
युवाओं को पंजीकरण एवं सहभागिता के लिए My Bharat Portal: mybharat.gov.in/quiz पर विजिट करना होगा। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी चमोली धीरेन्द्र नाथ द्विवेदी ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कर ऑनलाइन क्विज में प्रतिभाग करने की अपील है।


