उत्तराखंड

राजकीय इंटर कॉलेज उडामांडा के तीन छात्रों ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता हासिल हासिल

ख़बर को सुनें

पोखरी (चमोली )-

राजकीय इंटर कॉलेज उडामांडा के तीन छात्रों ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।मेधावी छात्रवृत्ति में उडामांडा के तीन छात्रों ने मारी बाजी विद्यालय परिवार ने फूल-मालाओं से किया स्वागत, प्रधानाचार्य ने दी शुभकामनाएं,

पोखरी विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज उडामांडा के तीन छात्रों का मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना के लिए चयन हुआ है। छात्रों ने मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।प्रधानाचार्य ब्रह्मानंद किमोठी ने बताया कि कक्षा 6 के आदित्य सिंह नेगी पुत्र सतवीर सिंह नेगी, कक्षा 6 की शालू नेगी पुत्री रविंद्र सिंह नेगी तथा कक्षा 9 के हिमांशु सिंह पुत्र सुभाष सिंह ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

विद्यालय परिवार की ओर से तीनों सफल छात्रों का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य बीएन किमोठी ने छात्रों की सफलता का श्रेय उनके मार्गदर्शक शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों की मेहनत को देते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इन छात्रों की उपलब्धि अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है। मेहनत और लगन से विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर मुकाम हासिल कर सकते हैं।

विद्यालय परिवार ने चयनित छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अन्य विद्यार्थियों से भी इनसे प्रेरणा लेकर लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने का आह्वान किया। फोटो सलंग्न

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button