उत्तराखंड

खड़के के कार्यक्रम के बाद कार्यक्रम स्थल पर शुद्धिकरण का भाजपा से कोई लेना देना नहीं – भारती

ख़बर को सुनें

चमोली –

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जनपद चमोली के समरसता समानता,सम्मान समाजिक सौहार्द संकल्प धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,इसकी अध्यक्षता अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष  नरेंद्र भारती द्वारा की गई,

ज़िला मुख्यालय पर आयोजित बैठक मै  अनुसूचित जाति    मोर्चा के अध्यक्ष नरेंद्र भारती ने  कहा कि कांग्रेस के द्वारा जो पूरे देश में आज जो भ्रम फैलाया जा रहा है, कि,हल्द्वानी में कांग्रेस के  रास्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़के के कार्यक्रम के बाद कार्यक्रम स्थल पर शुद्धिकरण किया गया जो कि उनकी जाति को देखते हुए यह कार्य किया गया,अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष  द्वारा कहा गया कि भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता के द्वारा इस प्रकार का कोई भी आयोजन नहीं किया , अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष वर्तमान जिला मंत्री,श्री बीरेंद्र टम्टा जी ने कहा कि ,भाजपा की सरकार ने पंचायतों में ,निकायों में ,अनुसूचित जाति के लोगों को अधिकतम आरक्षण की व्यवस्था बनाई है,आज ग्राम प्रधान से लेकर,जिला पंचायत अध्यक्ष ,ब्लाक प्रमुख विधायक ,सांसद मंत्री अनुसूचित जाति के लोग बैठे हैं,आज के कार्यक्रम में थराली विधान सभा के विधायक  भूपाल राम टम्टा ने कहा कि बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर  का सबसे बड़ा अपमान कांग्रस ने किया उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने आंबेडकर जी को चुनाव हरवाने के लिए खुद उनके वाहन चालक को चुनाव लडवा दिया,उन्होंने कहा कि आज शिल्पकार समाज के लोग देश की मुख्यधारा में हैं,रुद्रप्रयाग जनपद की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमरदेई शाह  ,कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बागेश्वर विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि  भास्कर दास ने कहा कि कांग्रेश पार्टी के द्वारा जानबूझकर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है,उन्होंने कहा कि मोदी  सरकार में समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंच रहा है, संपत सिंह रावत  नगर पालिका  कर्ण प्रयाग अध्यक्ष गणेश शाह पूर्व जिलापंचायत सदस्य भागीरथी कुंजवाल  नगर पालिका गोपेश्वर सभासद संजय कुमार, दशोली की ब्लाक प्रमुख  विनीता बेडवाल , सुरेश सेलानी ,आरती भगत ,भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज कुमार सुकुरु लोहिया,  ज़िला पंचायत सदस्य कुमारी संतोषी , ,हरि लाल कन्याल ,डाक्टर दली लाल ,भाजपा जिला अध्यक्ष  गजपाल बर्त्वाल,युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज गेड़ी ,किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष देव सिंह नेगी पूर्व भाजपा ज़िला अध्यक्ष रघुबीर बिष्ट , संदीप रावत  अध्यक्ष नगरपालिका गोपेश्वर , ज़िला सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेंद्र रावत, नगर पालिका सदस्य नवल भट्ट,सुरेंद्र नेगी,जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री ,अतुल शाह  ,हरीश सोनियाल  जिला पंचायत सदस्य, अनुसूचित जाति मोर्चे के सभी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र टमटा ,विपिन कुमार, नवीन सोनियाल ,प्रकाश कोठियाल ,जगदीश लाल,सुरेश शैलानी, हुकुम सिंह नेगी ,सुरकु लोहिया,गिरीश धीमान , छोटू राम एवं अन्य सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button