उत्तराखंड

सिमली बेस अस्पताल के शासनादेश की मांग को लेकर महापंचायत में बड़ा फैसला, 11 अक्टूबर से देहरादून तक पदयात्रा

ख़बर को सुनें

कर्ण प्रयाग –

सिमली बेस अस्पताल के शासनादेश को लेकर क्षेत्र में चल रहे आंदोलन ने अब व्यापक रूप लेने की तैयारी शुरू कर दी है। बेस अस्पताल निर्माण संघर्ष समिति के आह्वान पर आयोजित महापंचायत में दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों, महिला मंगल दलों, युवक मंगल दलों और पूर्व सैनिक संगठनों ने शासन के प्रति नाराजगी जताते हुए सिमली बेस अस्पताल का शासनादेश जारी करने की मांग उठाई। महापंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शासनादेश जारी कराने के लिए क्षेत्रवासी 11 अक्टूबर से सिमली से देहरादून तक पदयात्रा करेंगे।

महापंचायत में वक्ताओं ने कहा कि सिमली स्थित उपजिला चिकित्सालय महिला बेस के बोर्ड को बदलकर बेस अस्पताल का बोर्ड लगा दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद आज तक बेस अस्पताल का शासनादेश जारी नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि बोर्ड बदलकर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया गया है, जिसे क्षेत्र की जनता स्वीकार नहीं करेगी। क्षेत्र के प्रख्यात पं. आचार्य सत्य प्रसाद खंडूड़ी ने पंचांग गणना के आधार पर शारदीय नवरात्र की प्रतिपदा, 11 अक्टूबर को पदयात्रा प्रारंभ करने के लिए शुभ तिथि बताया। संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि 11 अक्टूबर को चंडिका मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पदयात्रा देहरादून के लिए रवाना होगी। उन्होंने कहा कि पदयात्रा को सफल बनाने के लिए समिति अब क्षेत्र के 110 से अधिक गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाएगी और ग्रामीणों से सहयोग की अपील करेगी। बैठक में पदयात्रा के लिए आर्थिक सहयोग भी जुटाया गया। संजय कंडवाल ने पांच हजार रुपये तथा चंडिका मंदिर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजय डिमरी ने 11 हजार रुपये की धनराशि सहयोग स्वरूप प्रदान की। महापंचायत को संघर्ष समिति के संरक्षक महेश डिमरी, उपाध्यक्ष भास्करानंद डिमरी, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, कपीरी संघर्ष समिति अध्यक्ष खिलदेव सिंह रावत, कपीरी न्याय पंचायत प्रधान संघ अध्यक्ष रमेश जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र तोपाल, जयदीप गैरोला, संजय डिमरी, हेमंत टकोला, हरीश स्याल, पाडूली मंगल दल अध्यक्ष रजनी देवी, गौरव सेनानी संगठन अध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत, विक्रम सिंह नेगी, डॉ. एसएस बहुगुणा, ग्राम प्रधान गैरोली सुशील गैरोला, ग्राम प्रधान सैनू दर्शन सिंह नेगी, ग्राम प्रधान बसक्वाली देवेंद्र सिंह चौहान, संजय कंडवाल, राजेंद्र सिंह सगोई, सोबन सिंह, संतोषी कनवासी, पुष्कर सिंह रावत, राकेश नेगी, सुरेंद्र प्रसाद बहुगुणा आदि ने संबोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button