रुद्रनाथ ट्रैक पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरा यात्री, घायल
सगर गांव के पास हादसा, एसडीआरएफ व वन विभाग ने खाई से बरामद किया

चमोली –
रुद्रनाथ ट्रैक पर सगर गांव के पास एक यात्री की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। हादसा ट्रैक पर गांव से करीब चार किलोमीटर आगे हुआ। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया और करीब 50 मीटर गहरी खाई से यात्री को घायल अवस्था मैं जिलाचिकत्सालय लाया गया ।
एसडीआरएफ व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची , रविवार को सूचना मिली कि रुद्रनाथ ट्रैक पर एक व्यक्ति पहाड़ी से नीचे गिर गया है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक मनोहर कन्याल के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम ने दुर्गम क्षेत्र में सर्च अभियान चलाते हुए सगर गाँव से लगभग 3 किलो मीटर ऊपर रुद्रनाथ यात्रा मार्ग पुग खर्क क़े समीप करीब 50 मीटर नीचे खाई में पड़े व्यक्ति मिला।
टीम ने घायल व्यक्ति को खाई से बाहर निकालकर सड़क मार्ग तक पहुंचाया जिसके बाद उक्त घायल व्यक्ति को ज़िला चिकित्सालय लाया गया। एसडीआरएफ के मुताबिक घायल व्यक्ति की पहचान अशोक (36), पुत्र श्रीकांत, निवासी मद्रास के रूप में हुई है। हादसे के कारणों की पुलिस स्तर पर जांच की जा रही है।



