मोबाइल टावर से बैटरी चोरी कर भाग रहे दो आरोपी दो घंटे में गिरफ्तार

चोरी की बैटरियां बरामद, बाइक से भाग रहे थे दोनों आरोपी; पूर्व में भी टावर से चोरी की बात कबूली,
पोखरी-
मोहनखाल स्थित मोबाइल टावर से बैटरियां चोरी कर बाइक से भाग रहे दो आरोपियों को पोखरी पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल टावर से चोरी की गई बैटरियां बरामद की हैं। दोनों के खिलाफ थाना पोखरी में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद फुरसाड़ी जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पंत ने बताया कि दो अक्तूबर की शाम इंडस टावर लिमिटेड कंपनी में केयरटेकर के पद पर कार्यरत ओमप्रकाश निवासी ताली ने थाना पोखरी में सूचना दी कि मोहनखाल मोबाइल टावर के शेल्टर रूम से दो अज्ञात व्यक्ति बैटरियां चोरी कर जंगल के रास्ते सड़क की ओर भाग रहे हैं। सूचना मिलते ही वह स्वयम पुलिस फोर्स के साथ आरोपियों की तलाश में रवाना हुए। मोहनखाल चौकी सहित विभिन्न स्थानों पर तत्काल बैरियर लगाकर सघन चेकिंग शुरू की गई।इसी दौरान वाहन संख्या एचआर-02 बीसी-6155 (टीवीएस राइडर) पर सवार दो संदिग्धों को पुलिस ने रोककर तलाशी ली। उनके कब्जे से मोबाइल टावर से चोरी की गई बैटरियां बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपियों ने इससे पूर्व भी उक्त मोबाइल टावर से बैटरियां चोरी करने की बात पुलिस को बताई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित रावत (27) पुत्र वीरेंद्र सिंह रावत, निवासी ग्राम खल बीरोखाल, थाना थलीसैंण, पौड़ी गढ़वाल तथा मनीष रमोला (24) पुत्र धरम चंद्र रमोला, निवासी ग्राम छोटी मंडी, थाना धरासू, उत्तरकाशी के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर दोनों के खिलाफ थाना पोखरी में मु0अ0सं0-10/2026, धारा 305(क) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रशांत बिष्ट, अपर उपनिरीक्षक दलवीर सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल जसवंत सिंह, कांस्टेबल ललित मोहन, कांस्टेबल भरत सिंह टोलिया और होमगार्ड सुखदेव शामिल रहे। फोटो संलग्न



