तहसील में तहसीलदार समेत रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन

तहसील में तहसीलदार समेत रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन
नारायणबगड़-
नारायणबगड़ तहसील में तहसीलदार समेत अन्य रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव संदीप कुमार पटवाल ने उप जिलाधिकारी थराली के माध्यम से जिलाधिकारी चमोली को ज्ञापन प्रेषित किया है,ज्ञापन में बताया गया है कि नारायणबगड़ विकासखंड में 79 ग्राम पंचायतें हैं,लेकिन तहसील में तहसीलदार समेत अन्य कई महत्वपूर्ण पदों पर कर्मियों की नियुक्ति न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव संदीप कुमार पटवाल ने उप जिलाधिकारी थराली यशवीर सिंह के माध्यम से जिलाधिकारी चमोली को ज्ञापन प्रेषित किया है,ज्ञापन में बताया गया है कि 30 सितंबर को तहसीलदार की सेवानिवृत्ति हो जाने एवं कनिष्क सहायक समेत अन्य कई पदों पर कर्मचारियों की नियुक्ति न होने से लोगों को कार्य करने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है और थराली तहसील पर निर्भर रहना पड़ रहा है उन्होंने जिलाधिकारी चमोली से शीघ्र ही तहसीलदार समेत अन्य सभी पदों को नारायणबगड़ तहसील में भरने की मांग की है इस अवसर पर देवराज रावत समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।।



