उत्तराखंड

नारायणबगड़ स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली के खिलाफ पांचवें दिन भी धरना जारी, पूर्व विधायक प्रो. जीतराम ने दिया समर्थन

ख़बर को सुनें

नारायणबगड़ ( चमोली )-

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार और उच्चीकरण की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। धरने को समर्थन देने के लिए पूर्व विधायक प्रो. जीतराम धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि आज भी नारायणबगड़ स्वास्थ्य केंद्र बदहाली की मार झेल रहा है और क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का मजबूत होना बेहद जरूरी है, ताकि दूरस्थ गांवों के लोगों को समय पर उपचार मिल सके।

ग्रामीणों और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं का मिल रहा समर्थन-

स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन को लगातार समर्थन मिल रहा है। शुक्रवार को भी विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण धरनास्थल पर पहुंचे और आंदोलन को अपना समर्थन दिया। स्व. मगन लाल शाह महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी धरने में भागीदारी कर स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग उठाई।

गौरतलब है कि आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों में स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे की सुविधा शुरू करना, महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती, पर्याप्त चिकित्सकीय स्टाफ उपलब्ध कराना, अतिरिक्त भवन का निर्माण तथा स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण शामिल है। धरना दे रहे लोगों ने कहा कि क्षेत्र की बड़ी आबादी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इसी केंद्र पर निर्भर है। ऐसे में यहां आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जाना जरूरी है। आंदोलनकारियों ने मांगों पर ठोस कार्रवाई होने तक धरना जारी रखने की बात कही। इस दौरान कांग्रेस नेता संदीप पटवाल, ज्येष्ठ प्रमुख देवराज रावत, ग्राम प्रधान उर्मिला देवी, ऊषा रावत, राखी देवी, मीना देवी और दलवीर रावत सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button