मजदूर हत्या आरोपी पुलिस की गिरफ्त मैं, न्यायालय मैं पेश के बाद जेल भेजा
कर्णप्रयाग (चमोली)-
कोतवाली कर्णप्रयाग अंतर्गत पोखरी विकासखंड के सेमी गांव में जल निगम की निर्माणाधीन पेयजल योजना के लिए खच्चरों के माध्यम से रेत-बजरी एकत्र कर रहे मजदूरों के बीच पैसे को लेकर विवाद मारपीट में बदल गया, जिससे एक मजदूर की जान चली गई। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई और वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहे आरोपी को गांव की सीमा से दबोच लिया।
कोतवाली कर्णप्रयाग प्रभारी विनोद थपलियाल ने बताया मारपीट की घटना में 28 साल के युवक सुमित पुत्र सोनाथ सिंह निवासी कलापुर बुजुर्ग उर्फ बहुपुरा थाना किरतपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश को सुनील कुमार पुत्र हयात राम ग्राम गोतेंडा पोस्ट चेपड़ों थराली द्वारा रेत-बजरी का खच्चरों के माध्यम से ढुलाइन में धनराशि के लेन-देन के चलते विवाद के बाद सेमी गांव के समीप रास्ते पर बांस के डंडों से सिर पर वार कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। जल निगम की योजना के तहत सेमी में टैंक का काम चल रहा है, जहां खच्चरों से रेत ढोई जा रही थी।
उन्होंने बताया कि गुरुवार अपराह्न से ही मजदूर सुनील और सुमित के बीच पैसों को लेकर नोकझोंक चल रही थी जो शाम तक अधिक हो गई। विवाद बढ़ने पर सुनील ने सुमित पर बांस के डंडे से सिर पर वार कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। लेकिन इसके बाद भी सुनील नहीं रुका और बेहोश सुमित के पूरे शरीर पर कई वार करता रहा।
इस दौरान मौके पर मौजूद एक अन्य मजदूर जब बचाने के लिए पहुंचा तो आरोपी ने उसे भी धमकी दी कि उसे भी इसी तरह मार देगा। इससे डरकर मजदूर सहम गया, लेकिन उसने किसी तरह घटना की जानकारी ठेकेदार और आसपास के लोगों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भाग रहे हमलावर श्रमिक सुनील को मौके से पकड़ लिया। घायल सुमित को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि आरोपी सुनील को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।



