नंदानगर पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

नंदानगर –
जनपद में अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चमोली पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 16 अक्टूबर को थाना नंदानगर पुलिस द्वारा सितेल रोड पर चेकिंग के दौरान सितेल पार्किंग से लगभग 200 मीटर आगे एक युवक के कब्जे से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए युवक की पहचान *प्रेम बिष्ट पुत्र खुशाल सिंह, निवासी ग्राम कनोल, थाना नंदानगर, जनपद चमोली, उम्र 27 वर्ष* के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से इंपीरियल ब्लू की एक पेटी एवं रॉयल स्टैग की एक पेटी, कुल दो पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना नंदानगर पर *मु0अ0सं0 29/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। चमोली पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए चेकिंग अभियान लगातार जारी है पुलिस टीम*- 1- अ0उ0नि0 नवीन पंवार 2- हे0कां0 हरेन्द्र शामिल थे।


