उत्तराखंड

नशे में वाहन चलाना पड़ा भारी, चालक गिरफ्तार बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के दौड़ा रहा था वाहन, पोखरी पुलिस ने किया सीज,

ख़बर को सुनें

पोखरी-

नशे में वाहन चलाना और बिना जरूरी दस्तावेजों के सड़क पर वाहन दौड़ाना एक चालक को भारी पड़ गया। पोखरी पुलिस ने मोहनखाल बैरियर पर चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने और आवश्यक दस्तावेज नहीं होने पर चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया।सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए चमोली पुलिस की ओर से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पंत के नेतृत्व में पोखरी पुलिस ने मोहनखाल बैरियर पर वाहनों की जांच की।

इस दौरान अनूप भट्ट पुत्र रामेश्वर भट्ट, निवासी अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। जांच में चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल), वाहन का पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी) और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र भी नहीं मिला। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मोटर वाहन अधिनियम की धारा 3/181, 39/192, 190(2), 202, 185 एवं 207 के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया। फोटो सलंग्न

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button