पालीगाड़–मुरचौंड़ा सड़क निर्माण को लेकर दो माह के भीतर स्वीकृति का आश्वास

रुद्रप्रयाग-
ग्राम पंचायत खरगेड़ के अंतर्गत पालीगाड़–मुरचौंड़ा सड़क निर्माण को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रगति सामने आई है। सड़क निर्माण के संबंध में जारी आदेश के अनुसार, संबंधित प्रशासनिक एवं तकनीकी अधिकारियों की समिति एसडीएम रुद्रप्रयाग की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी एक्शन एवं वन विभाग द्वारा मौके पर निरीक्षण किया गया। लगभग 1.75 किलोमीटर लंबी प्रस्तावित सड़क के निर्माण को लेकर संबंधित पक्षों के बीच चर्चा भी हुई।
प्राप्त दस्तावेज के अनुसार, सड़क निर्माण से जुड़ी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता की गई। इस दौरान आवश्यक स्वीकृति से संबंधित कार्यवाही को आगामी दो माह के भीतर पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। इसके बाद नियमानुसार निर्माण कार्य आगे बढ़ाए जाने की बात कही गई है।
गौरतलब है कि पालीगाड़–मुरचौंड़ा सड़क क्षेत्र के ग्रामीणों की लंबे समय से जुड़ी महत्वपूर्ण मांग है। सड़क के अभाव में ग्रामीणों को आवागमन सहित कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में प्रशासनिक निरीक्षण और स्वीकृति को लेकर मिले आश्वासन से क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी है।
अब ग्रामीणों की निगाहें आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि संबंधित विभाग निर्धारित समयसीमा में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर सड़क निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेंगे, ताकि गांव को सड़क सुविधा का लाभ मिल सके। अगर दो महिने में मांग पूरी नहीं होगी तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे । इस मौके पर ग्राम प्रधान अजय पुंडीर पूर्व प्रमुख प्रदीप थपलियाल एव समिति के अध्यक्ष जशोदर सेमवाल के साथ अधिक संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे



