उत्तराखंड

बीडीसी बैठक रही है हंगामेदार, ग्राम प्रधानों ने किया बीडीसी बैठक का बहिष्कार

ख़बर को सुनें

बीडीसी बैठक रही है हंगामेदार, ग्राम प्रधानों ने किया बीडीसी बैठक का बहिष्कार

 

नारायणबगड़-

शुक्रवार को नारायणबगड़ विकासखंड सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की त्रैमासिक बैठक हंगामेदार रही,जहां ग्राम प्रधानों ने जबरदस्त नारेबाजी करते हुए बीडीसी बैठक का बहिष्कार किया,वहीं ग्राम प्रधान जमीन में बैठकर बैठक का विरोध करने लगे। शुक्रवार को नारायणबगड़ विकासखंड सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की त्रैमासिक बैठक बीडीसी का आयोजन किया गया था,जहां ग्राम प्रधान संगठन ने बीडीसी बैठक का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की वहीं कुछ प्रधान बीडीसी बैठक में बैठे हुए भी नजर आए,वहीं ग्राम प्रधानों ने बीडीसी बैठक का बहिष्कार करते हुए बाहर से जमकर नारेबाजी करते हुए सभागार में पहुंचे वहीं प्रमुख गणेश चंदोला एवं सीडीओ अभिषेक त्रिपाठी के समझाने से भी ग्राम प्रधान नहीं मानेग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र खत्री बीपी सती ने बताया कि सरकार के द्वारा विकसित भारत की राम जी योजना में अनेक प्रकार की जटिलताएं आ रही हैं,जिससे ना तो समय पर हाजिरी लगा पा रही है,और नहीं कुशल और कुशल एवं मेटों का भी भुगतान नहीं हो पा रहा है,उन्होंने शीघ्र ही प्रधानों की मांगों को पूरा करने की मांग की है,वहीं मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा भी प्रधानों की मांगों पर बोलते हुए ग्राम प्रधानों से वार्तालाप किया लेकिन ग्राम प्रधान नहीं माने,वहीं ग्राम प्रधान नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर आ गए। इसके अलावा बीसीसी सदस्यों ने लोक निर्माण विभाग,स्वास्थ्य,शिक्षा,सड़क,पेयजल,नेटवर्क के मुद्दे सदन में छाए रहे,इस अवसर पर सीडीओ अभिषेक त्रिपाठी, आनन्द सिंह भाकुनी,एसडीएम यशवीर सिंह,प्रमुख गणेश चंदोला,प्रधान संघ अध्यक्ष योगेन्द्र खत्री,भगवती सती,देवेन्द्र कोहली,उर्मिला देवी कंडारी,बीना नेगी,सुरेंद्र लाल,दलवीर आर्य,विपिन मनोड़ी,नीरज नेगी,भूपेंद्र सिंह,यशपाल नेगी,समेत बड़ी संख्या में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button