नंदानगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: नाबालिग बालिका को पिथौरागढ़ से सकुशल बरामद कर परिजनों के किया सुपुर्द, अभियुक्त गिरफ्तार

चमोली –
थाना नन्दानगर में तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री दिनांक 19.10.2026 की रात्रि को घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद बालिका का कोई पता नहीं चल पाया।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नन्दानगर पर *मु0अ0सं0 30/2026, धारा 137(2) BNS* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर नाबालिग बालिका की तलाश प्रारंभ की गई। गठित पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों के CCTV फुटेज एवं CDR का अवलोकन करते हुए महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाईं। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त प्रेम प्रकाश कुमार पुत्र नरेंद्र कुमार, निवासी ग्राम गुइंया, थाना बलुवाकोट, जनपद पिथौरागढ़, उम्र 19 वर्ष को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धारा 64(1) BNS एवं धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है। चमोली पुलिस आमजन की सुरक्षा, महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम तथा ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस टीम – अपर उपनिरीक्षक नवीन पंवार, कांस्टेबल शोभन सिंह, महिला कांस्टेबल पूजा शामिल थे.



