उत्तराखंड

जनगणना-2027 के प्रशिक्षण में प्रगणकों व पर्यवेक्षकों ने किया प्रतिभाग

ख़बर को सुनें

चमोली –

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर नगर पंचायत नंदप्रयाग के सभागार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में नंदप्रयाग ग्रामीण और शहरी चार्ज क्षेत्र के लिए तैनात किए गए प्रगणक व पर्यवेक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि जनगणना के द्वितीय चरण का कार्य आगामी 01 दिसंबर से 04 जनवरी 2027 तक संपन्न किया जाना है।

प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस पर अतिरिक्त चार्ज अधिकारी दलबीर सिंह नेगी ने बताया कि फील्ड ट्रेनर देवेंद्र सिंह रावत और सुरेश कुमार द्वारा सभी प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को अत्यंत बारीकी से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वास्तविक जनगणना के दौरान फील्ड में कार्य करते समय किसी भी प्रगणक को कोई तकनीकी या व्यावहारिक कठिनाई न हो।
उन्होंने आगे जानकारी दी कि मुख्य गणना कार्य के बाद दिनांक 05 जनवरी से 09 जनवरी 2027 तक रिविजनल राउंड (पुनरीक्षण दौर) सुनिश्चित किया गया है। इस विशेष अवधि के दौरान यदि किसी कारणवश कोई व्यक्ति या परिवार गणना में छूट गया होगा, तो उसे सूची में जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button