नंदा नगर के दो गांवों मै बाघ ने दो मवेशियों को बनाया निवाला, ग्रामीण दहशत मै
चमोली – नंदा नगर विकासखंड में शुक्रवार को दो ग्राम पंचायतों मै बाघ ने बैल व एक गाय को निवाला बना दिया है जिससे गांवों मै दहशत मै जीने को मजबूर है, ग्रामीणों ने बाघ को मारने की मांग की है।
विकासखंड नंदा नगर के ग्राम पंचायत राज बगठी मै राजपाल लाल की गाय को लगभग 3:30 पर बाघ ने एक गाय को निवाला बना दिया वही ग्राम पंचायत चाका के राकेश सिंह के खेत मै घास चर रहे बैल को बाघ ने निवाला बना दिया है जिससे दोनों ग्राम पंचायतो के लोंग दहशत मै जीने को मजबूर है ग्राम प्रधान राजबगठी महाबीर रावत व चाका के प्रधान मकर सिंह महर ने बाघ को मारने की मांग किया है उन्होंने वन विभाग से गुहार लगाई है कि उक्त बाघ को जल्द से जल्द मारा जाय नहीं तो वह अधिक नुकसान कर सकता है अब ग्रामीण इस दहशत मै है कि छोटे बच्चों को स्कुल कैसे भेजे जिससे गाँव के आस -पास होने कि संभावना है


