मुख्यमंत्री के स्वागत मैं लगये गये पोस्टर नगर पालिका अध्यक्ष ने फड़वाए – प्रदेश प्रधान संगठन अध्यक्ष
चमोली-
बुधवार को मुख्यमंत्री की चमोली आगमन पर प्रधान प्रदेश प्रधान संगठन द्वारा लगाए गए पोस्ट को नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा हटाए जाने को लेकर प्रदेश प्रधान संगठन की अध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा ही कुछ लोगों को भेज कर उनके बैनर व पोस्ट करवाए गए।
उल्लेखनीय है कि 15 जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गोपेश्वर कार्यक्रम के बाद एक बड़ा विवाद उपजा है । जहां प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष योगिता कैंतुरा रावत ने गोपेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत पर उनके बैनर पोस्टर फड़वाने का आरोप लगाया है।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले स्वागत और शुभकामनाओं के बैनर पोस्टर पूरे गोपेश्वर शहर में लगे थे। वहीं प्रधान संगठन की अध्यक्ष योगिता कैंतुरा रावत ने बताया कि उनके द्वारा भी शहर में मुख्यमंत्री के स्वागत के पोस्टर लगाए गए थे लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने अपने कर्मचारी और लोगों से उनके पोस्टर रात को ही फाड़ दिए गए। जिसकी पुख्ता जानकारी उन्हें पता लगी है।
योगिता कैंतुरा रावत ने दो टूक शब्दों में बताया कि यह बहुत छोटी सोच की राजनीति है । उन्होंने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष एक सम्मानित पद होता है उसकी गरिमा बनाई रखनी चाहिए लेकिन अध्यक्ष द्वारा ही जब ऐसे कृत्य करवाए जा रहे हैं तो बड़े ही अफसोस का विषय है। आपको बता दें कि चर्चा है कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रधान संगठन प्रदेश अध्यक्ष योगिता कैंतुरा रावत भी तैयारियों में जुटी हैं। वहीं पोस्टर फाड़ने के विवाद के बाद यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है।



