उत्तराखंड

नवाचार और तकनीक से राष्ट्र निर्माण में योगदान दें: नौटियाल

ख़बर को सुनें

पॉलिटेक्निक कॉलेज गौचर में जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन

– कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने बढ़ाया विद्यार्थियों का हौसला

गौचर-

सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान गौचर में जिला स्तरीय चित्रकला, भाषण एवं तकनीकी नवाचार प्रतियोगिताओं के साथ प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चमोली जिले के छह राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने मिशन मिलेट और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों से नवाचार और तकनीकी दक्षता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

राजकीय पॉलिटेक्निक गौचर के प्रधानाचार्य एवं कार्यक्रम के मुख्य आयोजक इंजीनियर राजकुमार ने कहा कि संस्थान छात्रों को तकनीकी शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत इसी सप्ताह रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। मंच संचालन प्रदीप बुटोला ने किया । कार्यक्रम में अनूप नेगी, नीतीश चौधरी, संयोजक लोकेंद्र रावत, मनीष नेगी, विमला शर्मा, द्वारिका प्रसाद पुरोहित, जितेंद्र पंवार, अरविंद रावत, अमित कुमार, आशीष सिंह सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में मेजबान छात्रों का दबदबा

चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय पॉलिटेक्निक गौचर के अमित ने प्रथम, गोपेश्वर के अभिषेक ने द्वितीय तथा गौचर की संजना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण में गौचर की ऐश्वर्या प्रथम, प्रियंका द्वितीय तथा पोखरी के अर्पित तृतीय स्थान पर रहे। तकनीकी नवाचार प्रतियोगिता में राजकीय पॉलिटेक्निक पोखरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि गौचर के छात्रों ने द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button