मगनलाल शाह महाविद्यालय में एनएसयूआई का परचम, सभी पदों पर दर्ज की जीत

नारायणबगड़-
मगनलाल शाह राजकीय महाविद्यालय मींग-नारायणबगड़ में छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई ने सभी प्रमुख पदों पर जीत दर्ज कर अपना परचम लहराया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद एनएसयूआई समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा।
अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के हिमांशु नेगी ने 96 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एबीवीपी के राजवर्धन बुटोला को 20 मतों से पराजित किया। राजवर्धन बुटोला को 76 मत मिले।
उपाध्यक्ष पद पर रिया ने 97 मत प्राप्त किया उन्होंने 24 मतों के अंतर से प्रियांशु बिष्ट को हराया। सचिव पद पर पल्लवी ने 106 मत प्राप्त किया उन्होंने संगीता को 41 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। वहीं सहसचिव पद पर करीना ने 108 मत प्राप्त किया उन्होंने रितिका को 44 मतों से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर ईशा ने 103 मत प्राप्त किया उन्होंने36 मतों के अंतर से अंजली को पराजित किया। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर गौरव टम्टा ने 94 मत प्राप्त किया उन्होंने भूमिका को 22 मतों से हराकर जीत हासिल की।
चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विजयी प्रत्याशियों और समर्थकों ने खुशी जताई। समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों का स्वागत करते हुए छात्र हितों के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही। इस मौके पर निर्वाचन प्रभारी अनिल कुमार सैनी, प्राचार्य वीरेन्द्र कुमार सैनी, सुश्री मोनिका, सूरज मानी कुड़ियाल, सिमरन कोर, रजनीश सती आदि उपस्थित थे।

