उत्तराखंड
चमोली की बेटियां हर मंच पर परचम लहरा रही हैं।

चमोली –
चमोली जनपद के पोखरी विकासखंड स्थित किमोठा गांव की 33 वर्षीय मुन्नी देवी ने थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। यह उपलब्धि केवल उनके परिवार या गांव की नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है।
मुन्नी देवी इससे पहले भी तीन बार राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। सीमित संसाधनों और पहाड़ की कठिन परिस्थितियों के बीच निरंतर मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत और उत्तराखंड का तिरंगा ऊंचा किया है। उनकी यह सफलता प्रदेश की हजारों बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का साहस रखती हैं



