Blog

बैसाख पूर्णमासी के मोके पर खुलेगा, वांण लाटू देवता का मंदिर

भगक्त अब अगले छह माह तक कर सकेगे दर्शन

ख़बर को सुनें

थराली। – 1 मई को बैसाख पूर्णमासी के मौके पर विकास खंड देवाल के अंतर्गत वांण गांव स्थित प्रसिद्ध लाटू धाम के कपाट दोपहर 1 बजें आगामी छह माह के लिए लाटू भक्तों के लिए खोले जाएंगे, इस साल पहली बार दो दिवसीय लाटू देवता जागृतिक पर्यटन सांस्कृतिक महोत्सव के बैनर तले 1 एवं 2 मई को मेले का आयोजन किया जाएगा।

कपाटों उद्घाटन एवं मेले की तैयारियों को लेकर मेंला कमेटी के अध्यक्ष कृष्णा बिष्ट की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजन की गई, जिसमें तैयारियों को लेकर बृहद रूप से चर्चा की गई।इस मौके पर बताया गया कि मेले में कई मंत्रियों एवं राजनेताओं के प्रतिभाग करने की संभावना है, बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक सौरभ मैठाणी,विवेक नौटियाल,वीरू जोशी, कुंदन बिष्ट, मोनिका,देवराज आगरी, कुंवर नेगी आदि गायक एवं गायिकाएं प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर मेला संरक्षक कृष्णा सिंह, ग्राम प्रधान नंदूली देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य हेमा देवी,सहित समस ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button