Blog

बलेरी दुर्घटना मै 6 घायल

ख़बर को सुनें

चमोली –

किरुली–पीपलकोटी मोटर मार्ग पर इंटर कॉलेज के पास एक सड़क दुर्घटना घटित हुई। वाहन संख्या UK 11 TA 3275 (बोलेरो) मोड़ काटते समय अनियंत्रित होकर लगभग 15 फीट नीचे दूसरी सड़क पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमे 6लोगो के घायल होने की सूचना है

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुघटना ग्रस्त वाहन मै चालक सहित कुल 8 लोग सवार थे, जिनमें से 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल उपचार हेतु विवेकानंद अस्पताल, पीपलकोटी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति सामान्य है।

दुर्घटना में वाहन चालक दीपक एवं अनिल को हल्की चोटें आई हैं।

 

सामान्य घायलों का विवरण इस प्रकार है—

गणु लाल पुत्र सोनिया लाल, निवासी किरुली, उम्र 65 वर्ष

धर्मपाल पुत्र कुतू लाल, निवासी किरुली, उम्र 70 वर्ष

बलवंत लाल पुत्र पुनालाल, निवासी किरुली, उम्र 65 वर्ष

गंगा देवी पत्नी रमेश लाल, निवासी किरुली, उम्र 40 वर्ष

सुरमा देवी पत्नी स्वर्गीय अमल दास, निवासी किरुली, उम्र 50 वर्ष

सतेश्वरी देवी पत्नी शीशपाल लाल, निवासी किरुली, उम्र 47 वर्ष

सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य करते हुए घायलों को शीघ्र अस्पताल भिजवाया गया। दुर्घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button