कॉग्रेषियों ने किया माहत्मा गांधी को किया याद

चमोली –
हर साल 30 जनवरी को शहीद दिवस मनाया जाता है।यह दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के लिए जाना जाता है।इस दिन उन्हें उनके बलिदान के लिए याद किया जाता है।
इस पुण्यतिथि के मौके पर जिला मुख्यालय गोपेश्वर के कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वप्रथम भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में पूर्वाह्न 11=00बजे दो मिनट का मौन रखा गया। तदोपरांत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प सुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। उनके विचारों पर चर्चा की गई तथा उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया गया।
इस कार्यक्रम के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर कांग्रेस कार्यालय के सम्मुख राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के सम्मुख +मनरेगा बचाओ संग्राम+ के अन्तर्गत मनरेगा का नाम बदले जाने तथा उसमें होने वाले अन्य बदलाओं के विरोध में शांतिपूर्ण धरना कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट, ब्लाक अध्यक्ष गोविंद सिंह सजवांण,बरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, जिलाध्यक्ष महिला ऊषा रावत, पूर्व पीसीसी अनिल कठैत, जिलाध्यक्ष राजीव गांधी पंचायतराज लक्ष्मण सिंह बिष्ट,
जिला महामंत्री संदीप झिंक्वाण, जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र गरोडिया/विक्रम नेगी,पूर्व प्रधानाचार्य सूरसिंह बिष्ट, जिला प्रवक्ता महेंद्र नेगी/तेजवीर कंडेरी,जिला सचिव मनमोहन ओली,नगर अध्यक्ष पीपलकोटी शैलेंद्र नेगी,सेवादल महिला जिलाध्यक्ष अनीता नेगी,बरिष्ठ कांग्रेसी कुंवर सिंह भंडारी/महिपाल सिंह रावत, बद्रीनाथ विधानसभा बीएलए 1मदन लोहानी, अल्पसंख्यक नेता इब्राहीम खान,बरिष्ठ यूथ मुकुल विष्ट, पूर्व पार्षद लीला रावत,अनुसूचित जाति जिला उपाध्यक्ष दर्शन लाल, अनुसूचित जाति ब्लाक अध्यक्ष प्रताप लाल,गंगा देवी, न्याय पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह नेगी,सेक्टर अध्यक्ष प्रकाश डंडरियाल आदि सामिल रहे। आनंद सिंह पंवार, जिला कांग्रेस मुख्यालय प्रभारी।


