Blog

उत्तराखंड राज्य के ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी एवं हिमस्खलन की संभावना ं

ख़बर को सुनें

चमोली –

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने जानकारी दी कि रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई), चंडीगढ़ द्वारा दिनांक 29 जनवरी 2026 को सायं 5:00 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार 29 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 सायं 5:00 बजे तक उत्तराखण्ड राज्य के ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी एवं हिमस्खलन की संभावना व्यक्त की गई है। इस अवधि के लिए जनपद चमोली को डेंजर लेवल-3 में रखा गया है।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि अधिक बर्फबारी की स्थिति में जनपद के कुछ संवेदनशील क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा हो सकता है। ऐसे में स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे बर्फीले क्षेत्रों में अनावश्यक आवागमन से बचें, बर्फ गिरने की स्थिति की लगातार जानकारी लेते रहें, साथ ही उन्होंने लोगो से सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की ।

जिलाधिकारी ने कहा जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। आमजन से अनुरोध है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।आपात स्थिति में जनसहयोग से किसी भी संभावित जोखिम को प्रभावी रूप से कम किया जा सकता है।

जबकि पिछले ही सप्ताह राज्यभर में भारी बारिश और हिमपात देखने को मिला जो कि इन सर्दियों की पहली बारिश और हिमपात था ,जिससे एक ओर देहरादून और हल्द्वानी जैसे बड़े शहरों में लोगों को प्रदूषण, धुंध, कोहरे और सुखी सर्दी से राहत मिली तो वही पहाड़ों में हुए भारी हिमपात से लोगों में खुशी देखने को मिली ,सेब और अन्य फलों के काश्तकारों के चेहरे पर रौनक दिखी जबकि अन्य पर्वतीय किसान भी देर आय दुरुस्त आए की दृष्टि से इस वर्षा और हिमपात को देख रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button