उत्तराखंड

राजबगठी ग्राम पंचायत बाल कल्याण समिति व बाल समिति इकाई की बैठक

ख़बर को सुनें

नंदा नगर –

बुधवार को ग्राम पंचायत राजबगठी विकास खंड नंदा नगर में, माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, द्वारा अखिल भारतीय बचाव एवं पुनर्वास अभियान के तहत बाल एवं किशोर श्रम व बेघर बच्चों के संरक्षण हेतु बाल कल्याण समिति चमोली के माध्यम से जन जागरूकता कार्यक्रमो का आयोजन ग्राम प्रधान  महावीर सिंह रावत  की अध्यक्षता में सम्पन्न किया गया

ग्राम पंचायत भवन मै आयोजित बैठक मै बाल कल्याण समिति अध्यक्ष सुरेश चंद्र कुनियाल, सदस्य  राकेश  अनीता सेमवाल, ममता भट्ट व लक्ष्मी बोरा द्वारा प्रतिभाग कर उपस्थित सभी पुरुष एवं महिलाओं को बाल श्रम कानून , बाल अधिकार,की जानकारी दी गई, साथ ही बच्चों के देख भाल व संरक्षण, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098, स्पॉन्सरशिप योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, बाल विवाह एवं मानव तस्करी से बचाव व सुरक्षित रहने की जानकारी दी गई, साथ ही बाल श्रम करने वाले बच्चों की सूचना समिति/1098 के माध्यम से अवगत करने को कहा गया, इस दौरान, जिला बाल संरक्षण अधिकारी प्रवेश नेगी व कार्यकर्ता अनिल सिंह , अंजली द्वारा चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, एवं असहाय बच्चों की मदद, साथ ही बाल विवाह, मानव तस्करी, एवं समाज कल्याण की योजनाओं की जानकारी दी गई, ग्राम प्रधान महावीर सिंह द्वारा समय समय पर गांव में इस प्रकार के शिविरों के आयोजन की अपेक्षा की गई, इस दौरान गांव की आशा कार्यकत्री गुुड्ड देवी, स्वाति देवी , कुसुम देवी, शारदा देवी , पूनम देवी, इंंद्रा देवी , परमा नंद, रघुवीर सिंह,त्रिलोक आलोक सिंह बिंदीी दवी  शाहिदकई महिलाएं उपस्थित थी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button