उत्तराखंड

फीडर फाल्ट और लाइन क्षतिग्रस्त होने से 132 गांवों में अंधेरा, 16 सड़कें बंद

युद्धस्तर पर मरम्मत में जुटे विभाग

ख़बर को सुनें

चमोली –

चमोली जिले में विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। विभिन्न स्थानों पर 11 केवी लाइनों के क्षतिग्रस्त होने और फीडरों में तकनीकी फाल्ट आने से 100 से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप रही। वहीं बारिश और भूस्खलन से 16 ग्रामीण सड़कें भी अवरुद्ध हो गईं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि बाधित गांवों में बिजली बहाल करने के लिए संबंधित विभाग युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है। आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को जिले में इस प्रकार बिजली आपूर्ति प्रभावित रही -पीपलकोटी:* 11 केवी लाइन क्षतिग्रस्त होने से30 गांवों* में आपूर्ति ठप।पिंडर घाटी (बैनोली): 11 केवी लाइन में फाल्ट आने से 25 गांवों में बिजली गुल।

नंदानगर (नारंगी लाइन): लाइन क्षतिग्रस्त होने से 22 गांवों की बिजली सुबह से बाधित। कपीरी लाइन: खराबी से 20 गांवों में आपूर्ति बाधित। सिमली फीडर: तकनीकी खराबी से 20 गांवों में बिजली ठप। चटवापीपल लाइन: खराबी आने से 15 गांवों में विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध। कुल मिलाकर जिले के 132 गांव रविवार भर अंधेरे में रहे।

16 ग्रामीण सड़कें अवरुद्ध

बिजली के साथ ही सड़क संपर्क भी प्रभावित हुआ है। जिले में 16 ग्रामीण मोटर मार्ग मलबा और बोल्डर आने से बंद पड़े हैं, जिन्हें खोलने के लिए लोनिवि की मशीनें मौके पर भेजी गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button