Blog

डॉ. शंभू प्रसाद पाण्डेय को मिला देवभूमि कर्मयोगी पुरस्कार

घुनी व नंदानगर के लिए गौरव का क्षण

ख़बर को सुनें

नंदानगर,(चमोली) –

ग्रामसभा घुनी एवं नंदानगर क्षेत्र के लिए यह अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है। क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. शंभू प्रसाद पाण्डेय को उनके उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों के लिए देवभूमि कर्मयोगी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उत्तराखंड सरकार के पर्यटन एवं सिंचाई मंत्री, अध्यात्म गुरु सतपाल महाराज द्वारा प्रदान किया गया। डॉ. पाण्डेय को यह पुरस्कार निराश्रित गोवंश की सेवा, गौरैया सहित पक्षियों के संरक्षण, निराश्रित व असहाय बच्चों की शिक्षा, तथा देश-विदेश में भारतीय संस्कृति और उत्तराखंड की लोक-संस्कृति के प्रचार-प्रसार में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया।

डॉ. शंभू प्रसाद पाण्डेय लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनका जीवन सेवा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण है। नंदानगर क्षेत्र के विकास कार्यों एवं सामाजिक सरोकारों में उनका सहयोग सदैव सराहनीय रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को निरंतर मार्गदर्शन और प्रेरणा मिलती रही है।

यह सम्मान समारोह प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में गो-गंगा गांव, गायत्री सोसाइटी एवं मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के अनेक मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

डॉ. शंभू प्रसाद पाण्डेय को मिले इस सम्मान से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और स्थानीय लोगों ने इसे घुनी व नंदानगर के लिए गर्व का विषय बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button