चमोली जनपद प्रमुख संगठन के नये जिला अध्यक्ष बनी दुर्गा देवी, देहरादून मै घोषणा

देहरादून – जनपद चमोली प्रमुख संगठन का नयी कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमे गैरसैण की प्रमुखा दुर्गा देवी को सर्वसहमति से अध्यक्ष चुना गया है।
देहरादून के निजी होटल मै नंदनगर , दशोली , करणप्रयाग, देवाल, नारायणबगड़ व गैरसैण के प्रमुखो ने एक बैठक का आयोजन किया जिसमे गैरसैण की प्रमुख दुर्गा देवी चमोली जिला प्रमुख संगठन का जिलाध्यक्ष चुना गया वही करणप्रयाग की प्रमुख दीपिका मेखुरी को जिला महामंत्री ,दशोली की प्रमुख विनीता बेडवाल को जिला कोषाध्यक्ष , नंदनगर की प्रमुख हीमा नेगी को जिला उपाध्यक्ष , देवाल के प्रमुख तेजपाल सिंह को संगठन मंत्री, तथा गणेश चंदोला को कार्यकारणी सदस्य पद की जिम्मेदारी दी गयी है सभी पदाधिकारियो ने संगठन व जनहित के मुद्दो को प्राथमिकता देने पर जोर दिया । उलेखनीय है कि इस संगठन का गठन पूर्व मै करणप्रयाग मै हुआ था जिसमे जोशीमठ के प्रमुख को जिलाध्यक्ष बनाया गया था लेकिन उनके कॉग्रेसी होने के कारण अब भाजपा संगठन को ना गुजर लगा तो सभी भाजपा के प्रमुखो को अब इस का अहसाश हुआ तो उन्होंने यही नव संगठन बना दिया है ।



