उत्तराखंड

वैली ब्रिज के बहाने से एक व्यक्ति की लापता, दूसरे दिन तलाश जारी

तमक नाला, ज्योतिर्मठ-मलारी मार्ग

ख़बर को सुनें

चमोली –

चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमक नाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण वैली ब्रिज बहने की घटना के बाद लापता एक व्यक्ति की तलाश में आज दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

लापता व्यक्ति की तलाश के लिए चमोली पुलिस, जिला प्रशासन, भारतीय सेना, ITBP, NDRF, SDRF एवं BRO की टीमें संयुक्त रूप से लगातार सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। प्रभावित क्षेत्र के आसपास नदी तट एवं संभावित स्थानों पर गहनता से तलाश की जा रही है।

लगातार चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद सभी एजेंसियां बेहद समन्वय के साथ पूरी तत्परता से अभियान में जुटी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button