Blog

पगना ग्राम पंचायत मै अब सार्वजनिक कार्य मै नही परोसी जाएगी शराब

महिला,युवक व ग्राम पंचायत का निर्णय नही माने तो होगा बड़ा जुर्माना

ख़बर को सुनें

नंदा नगर –

ग्राम पंचायत पगना मै महिला मगल दल , ग्राम पंचायत  व युवक मगल दल ने गाव मै पूर्ण रूप से शराब बंदी करने का निर्णय लिया गया है जिसमे महिला, युवा साहित समस्त ग्रामवासियो ने मिलकर यह निर्णय लिया है शराब बेचना व सार्वजनिक कार्य मै पी कर आना व शुभकार्य मै पीना भी अब मेहगा पढ़ सकता है जो पिलायेग वह 50 हजार जो बेचेगा 1 लाख रुपये का जुर्मना लिया जायेगा ।

विकास खंड नंदा नगर के ग्राम पंचायत पगना मै सोमवार को आयोजित बैठक मै सामूहिक रूप से निर्णय लिया गया है कि गाव मै सामूहिक रूप से जो भी व्यक्ति शराब दुकानों मै बेचता पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना व शादी -विवाह मै शराब परोसने पर 50 हजार का जुर्माना व पीकर आने पर 20 हजार का जुर्मना तय किया गया है ग्राम प्रधान रमेश चंद्र खनेड़ा ने कहा कि शराब से लोगो के घर उजड़ रहे है ओर आने वाली पीढ़ीया बर्बाद हो रही है आज समय रहते नही सुधरे तो गावो मै सबसे अधिक नशे से कई घर बर्बाद हो जाएगे फिर पछताने के सीवाई कुछ नही कर सकते है । महिला मगल दल कि अध्य्क्षा सुनीता देवी ने कहा कि शादी -विवाह मै उतना खान – पान की व्यवस्था नही करनी पड़ रही है जितना शराब की करनी पड़ती है ओर तब छोटे – छोटे बच्चे भी नशे मै दिख रहे है यह निर्णय बहुत ही सही है । क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप कुमार ने महिला मगल दल द्वारा लिए गये निर्णय की प्रशंशा करते हुए उनके साथ कंधे -कंधे मिलाकर चलने की बात कही  इस मोके पर  सरिता देवी, जानकी देवी , पूर्व प्रधान दीपा देवी , ममता देवी, विनीता देवी, पूजा देवी , आशा देवी , महेशी देवी , शुशीला देवी ,हरमा देवी,सुमन देवी, पूर्व प्रधान धीरज राणा, जगमोहन सिंह ,मतवार सिंह ,दिग्म्बर सिंह ,सोभन सिंह, विक्रम सिंह , अर्जुन सिंह ,रमेश लाल, दिनेश लाल सहित कई लोगो ने विचार व्यक्त किये ।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button