Blog

चैकिंग के दौरान कर्णप्रयाग पुलिस की सख़्ती, अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर पकड़ा गया*

ख़बर को सुनें

चमोली –

कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान अवैध शराब तस्करी पर कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ग्राम बैनोली क्षेत्र में वाहन संख्या UK-11A-3303 (आल्टो कार) को रोके जाने पर तलाशी में 21 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

 

गिरफ्तार अभियुक्त *रणजीत सिंह पुत्र श्री पतलिया सिंह, निवासी ग्राम बैनोली, थाना कर्णप्रयाग, जनपद चमोली, उम्र 49 वर्ष* के विरुद्ध कोतवाली कर्णप्रयाग में मु0अ0सं0–05/26, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

जनपद चमोली में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस की सख़्ती लगातार जारी है और आगे भी ऐसी कार्रवाई निरंतर की जाती रहेगी।

बरामद माल: 11 बोतल Imperial Blue व्हिस्की,10 बोतल Royal Stag व्हिस्की पुलिस टीम – 1- हे0कां0 हनुमन्त सिंह 2- हो0गा0 गुड्डू लाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button