उत्तराखंड

जिलाधिकारी को 18 सूत्रीय ज्ञापन पत्र सोपा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने

ख़बर को सुनें

चमोली –

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखण्ड के आह्वान पर जनपदीय शाखा चमोली के विभिन्न घटक संगठनों के पदाधिकारियों/सदस्यों की उपस्थिति में कर्मचारियों की विभिन्न मांगो जिनमें ए०सी०पी० की पूर्व व्यवस्था 10, 16, व 26 पुनः लागू किये जाने, गोल्डन कार्ड की विसंगतियों को दूर करने, पुरानी पेंशन बहाली, विभिन्न संवर्गों की वेतन विसंगतियों को दूर करने, आउटसोर्ससिंग के माध्यम से नियोजित कार्मिकों की सेवा यथावत् रखने, राज्य कर्मियों को भी केन्द्र की भांति मकान किराया भत्ता अनुमन्य करने इत्यादि प्रमुख मांगो सहित 18 सूत्रीय मांग पत्र/ज्ञापन जिलाधिकारी चमोली के माध्यम से मा० मुख्यमंत्री जी उत्तराखण्ड सरकार को प्रेषित किया गया।

इस अवसर पर राकेश सिंह नेगी,ल प्रान्तीय अध्यक्ष कलैक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल संघ, देवेन्द्र गौड अध्यक्ष कोषागार कर्मचारी संगठन चमोली, कुलदीप सिहं सजवाण महामंत्री ग्रा 0पं0वि0 अधिकारी संगठन चमोली, विवेक मिश्रा अध्यक्ष भेषज संगठन चमोली , गिरजा प्रसाद कोठियाल, धर्मेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button