Blog

चमोली पुलिस की सजगता से लापता महिला 17 दिनों बाद दिल्ली से सकुशल बरामद

ख़बर को सुनें

चमोली –

28 जनवरी 2026 को थाना थराली में वादी ने तहरीर दी कि उनकी माता 25 जनवरी से घर से बिना बताये कही चले गयी और न घर वापस लौटीं।। इस तहरीर के आधार पर थाना थराली में गुमशुदगी क्रमांक 01/2026 धारा मानव गुमशुदगी के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

चमोली पुलिस ने इसे उच्च प्राथमिकता दी और एस.ओ.जी. चमोली की विशेष टीम को सक्रिय किया। थाना थराली पुलिस व एसओजी टीम ने तत्काल सुरागरसी-पतरासी शुरू की। तकनीकी सहायता और उपलब्ध लोकेशन ट्रेसिंग के आधार पर गुमशुदा महिला की सटीक जानकारी प्राप्त हुई। कड़ी मेहनत और समन्वय के फलस्वरूप 11 फरवरी 2026 को राजापुरी, उत्तम नगर, नई दिल्ली से उक्त महिला को सुरक्षित और सकुशल बरामद कर लिया गया। उन्हें तुरंत थाना थराली लाया गया जहां आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं। अंत में भावुक पल में उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिवार की आंखों में आंसू और चेहरे पर मुस्कान – यही पुलिस की असली सफलता है!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button