Blog

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी प्रतीक जैन का तबादला, विशाल मिश्रा बने नए डी एम

ख़बर को सुनें

रुद्रप्रयाग-

उत्तराखंड सरकार ने बृहस्पतिवार की देर शाम बड़े पैमाने पर प्रशासनिक तबादले किए हैं। इस फेरबदल में रुद्रप्रयाग जिले के जिलाधिकारी प्रतीक जैन (IAS 2018 बैच) को हटाया गया है। उनकी जगह विशाल मिश्रा (IAS 2018 बैच) को रुद्रप्रयाग का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

प्रतीक जैन को अब प्रबंध निदेशक,गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) के साथ-साथ मिशन निदेशक-जल जीवन मिशन, परियोजना निदेशक-नमामि गंगे और KFW परियोजना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह तबादला उत्तराखंड में कुल 11 IAS और PCS अधिकारियों के ट्रांसफर का हिस्सा है, जिसमें रुद्रप्रयाग सहित कुछ अन्य जिलों के DM भी बदले गए हैं।

यह फेरबदल प्रशासनिक दक्षता और विभिन्न विभागों में बेहतर समन्वय के उद्देश्य से किया गया माना जा रहा है। रुद्रप्रयाग जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन और तीर्थ स्थल वाले जिले में नए DM विशाल मिश्रा की नियुक्ति से स्थानीय विकास कार्यों पर नई गति मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button