Blog

नारायणबगड़ में कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार व स्थानीय विधायक का पुतला दहन

ख़बर को सुनें

चमोली –

शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नारायणबगड़ में प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं विपक्ष की आवाज दबाने के आरोपों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर भारतीय जनता पार्टी सरकार एवं स्थानीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।

कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं और विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों न्याय पंचायत भगोती के ग्राम भगोती में आयोजित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता संदीप कुमार पटवाल द्वारा अधिकारियों से सवाल पूछे जाने पर स्थानीय विधायक एवं जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र कनेरी के साथ कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद कांग्रेस ने विरोध तेज कर दिया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर हो गई है। उन्होंने दावा किया कि बीते 16 दिनों में देहरादून और नैनीताल जनपदों में कई हत्याओं की घटनाएं सामने आई हैं तथा सरकार विकास कार्यों के बजाय अन्य गतिविधियों में व्यस्त है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. जीतराम ने कहा कि चुनावी वर्ष में सरकार जनता को याद कर रही है और सरकारी मशीनरी का उपयोग प्रचार-प्रसार के लिए किया जा रहा है। कार्यक्रम में अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत, महामंत्री परमिंदर नेगी, संजय नेगी, मनोज सती, संदीप नेगी, दलवीर रावत, सुदर्शन सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button