Blog

गोपेश्वर बस स्टैंड पर दबंगई पड़ी भारी, हुड़दंगियों पर पुलिस का शिकंजा

ख़बर को सुनें

चमोली –

रविवार को गोपेश्वर बस स्टैंड के पास तीन व्यक्तियों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिससे आम जनता में भय और असुविधा की स्थिति उत्पन्न हो गई।मामले का संज्ञान लेते हुए थाना गोपेश्वर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों अभियुक्तो -1- दीपक कुमार पुत्र स्व. सुरेन्द्र निवासी आदर्श कॉलोनी गोपेश्वर उम्र 33 वर्ष, 2- विनोद सिंह पुत्र सत्येन्द्र सिंह निवासी मंडल उम्र 44 वर्ष, 3- रामबाबू पुत्र स्व. नन्दू निवासी देहरादून उम्र 48 वर्ष को शीघ्रता से चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया। तीनों के विरुद्ध धारा 172 बीएनएसएस एवं पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई तथा भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा न करने की सख्त चेतावनी दी गई।

*चमोली पुलिस की सख्त चेतावनी*

सर्वजनिक स्थानों पर कानून हाथ में लेने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में स्वयं न्याय करने का प्रयास न करें।

*आमजन से अपील*

ऐसी घटनाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर शांति व्यवस्था कायम रखी जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button