उत्तराखंड

कार दुर्घटना मै एक की मौत

ख़बर को सुनें

थराली –

थराली पुलिस को मिली सूचना के आधार पर एक वाहन दुर्घटना ग्रस्थ होने पर पुलिस व डी डी आर एफ दुर्घटना स्थल से निकाल कर थराली उप चिकित्सालय लाया गया जहा डॉक्टरों के द्वारा उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना थराली पुलिस को।सूचना पर  वाहन संख्या UK 11TA 3040 (ऑल्टो कार)* सड़क से लगभग 100 से 120 मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ था जिसमे  एक व्यक्ति घायल अवस्था में पाया गया, जिसकी पहचान दर्शन सिंह पुत्र उमेद सिंह निवासी ग्राम कोठी भूल्यूडा, नंद केसरी, थाना थराली, जनपद चमोली उम्र लगभग 42 वर्ष के रूप में हुई है।घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों, DDRF टीम एवं पुलिस बल की सहायता से खाई से निकालकर सड़क तक लाया गया तथा 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्यवाही करते हुए पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button