Blog

नर्सिंग मानवता की सबसे पवित्र सेवा -सुरजीत सिंह पवार

एसपी चमोली ने राजकीय नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर के शपथ ग्रहण समारोह में बढ़ाया हौसला,

ख़बर को सुनें

चमोली –

राजकीय नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर में सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ममता द्वारा एसपी चमोली को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को एप्रन पहनाकर सेवा की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों ने ईमानदारी, संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ नर्सिंग सेवा में योगदान देने का संकल्प लिया। प्राचार्य डॉ. ममता ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह नर्सिंग विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। यह सेवा, अनुशासन और मानवीय मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016-17 से अब तक कॉलेज के अनेक छात्र-छात्राएं देश के विभिन्न राज्यों, प्रतिष्ठित संस्थानों एवं सेना में अपनी सेवाएं देकर जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं।

मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली ने कहा कि *राजकीय नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर के परीक्षा परिणाम पूर्व में पूरे प्रदेश में उत्कृष्ट रहे हैं तथा यहां से कई स्वर्ण पदक विजेता बैच निकल चुके हैं, जो जनपद चमोली के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग एक पवित्र एवं जिम्मेदारीपूर्ण पेशा है, जो मानव जीवन की रक्षा और सेवा से सीधे जुड़ा हुआ है।*

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को सुनते हुए पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया कि संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक सुझाव एवं समाधान हेतु पहल की जाएगी। समारोह में कॉलेज प्रबंधन, संकाय सदस्य, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button