मुंशी हरी प्रसाद टम्टा को कॉग्रेस कार्यकताओं ने किया याद

चमोली –
सोमवार को प्रसिद्ध विचारक,समाज सुधारक एवं पर्वतीय अम्बेडकर के नाम से पहचाने जाने वाले स्वर्गीय मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि है और इस तिथि को ” सामाजिक न्याय दिवस “के रूप में मनाने का निर्णय प्रदेश कांग्रेस ने लिया है।
इसी के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सोमवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर कांग्रेस कार्यालय में माननीय बिधान सभा बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला की गरिमामई उपस्थिति में जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी की अध्यक्षता में मुंशी हरिप्रसाद टम्टा जी की पुण्यतिथि को “सामाजिक न्याय दिवस” के रूप में मनाया गया।श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण व पुष्प सुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके प्रति
आदर व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर भी याद किया गया।साथ ही उनके द्वारा सामाजिक न्याय एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्य पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। माननीय विधायक बद्रीनाथ लखपत बुटोला जी तथा अन्य वक्ताओं द्वारा उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विचार रखे गए। वे समाज सुधारक व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उत्तराखंड के दलित शोषित समाज के सर्वप्रिय नायक थे।ब्रिटिश काल में दलितों को सेना में प्रतिनिधित्व दिलाने वाले पहले समाज सुधारक रहे। दलित समाज को शिल्पकार नाम से परिचित कराने वाले तथा शिल्पकार नाम को मान्यता दिलाने वाले पहले समाजसेवी रहे। कुमाऊं शिल्पकार सभा के संस्थापक रहे।समता समाचार पत्र के संस्थापक रहे।तमाम समाज सुधार के कार्य उनके द्वारा किए गए। उन्हें पर्वतीय अंबेडकर के नाम से पहचाना जाता है।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, ब्लाक अध्यक्ष गोविंद सिंह सजवांण, पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, जिलाध्यक्ष महिला ऊषा रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव गांधी पंचायतराज संगठन महेश शंकर त्रिकोटी,बरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, जिलाध्यक्ष कर्मचारी -शिक्षक गिरीश आर्य, जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र गरोडिया/भगत कनियाल, जिला महामंत्री संदीप झिंक्वाण, जिला प्रवक्ता महेंद्र नेगी,बरिष्ठ कांग्रेसी अनिल कठैत, राजेन्द्र रावत, मुकुल विष्ट, वीरेंद्र बर्त्वाल,जी डी हिंदवाल,एम एल खनेडा,मदन लोहानी, गोपाल सिंह रावत,महिपाल रावत, महिपाल सिंह बिष्ट, मनमोहन ओली, विनीता देवी, भक्त दर्शन बिष्ट,पार्षद उमेश सती, पूर्व पार्षद लीला रावत/वीना देवी,, बसन्ती देवी,एम एल पलेठा,गोवर्धन टम्टा, रविन्द्र बर्त्वाल,रुद्र सिंह भंडारी, नरेंद्र सिंह सजवांण, नन्दन सिंह राणा, रामलाल, हीरा लाल,मातवर कंसवाल,बसन्त लाल, प्रताप लाल,बलवन्त बिष्ट, दर्शन लाल, भक्ति लाल,मनवर सरांई, दीवान सिंह रावत, रमेश चंद्र, मोहन नेगी, बुद्धि लाल, संग्राम भारती, किशोरी लाल, बलवन्त राणा, पुष्कर कोहली व महेंद्र सिंह झिंक्वाण आदि सामिल रहे। आनंद सिंह पंवार, जिला कांग्रेस मुख्यालय प्रभारी उपस्थित थे ।


